मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के सलारपुर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने गंगा और वरुणा के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।