धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज, सुंदरपुर में गुरुवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं कॉलेज के संस्थापक धीरेन्द्र जायसवाल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया तथा दोनों महान व्यक्तित्वों के जीवन, संघर्ष, योगदान और प्रेरणादायी स्मृतियों को याद किया गया।