वाराणसी में भाई दूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और साथ निभाने का संकल्प दोहराया। घरों में पकवान बने और त्योहार पर भाई-बहन के प्रेम की मिठास घुली रही।