फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: शिक्षक के घर आग लगी मंदिर और गृहस्थी का सामान जला, 20 लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान

सुल्तानपुर: शहर के कर्मयोगी नगर में शनिवार, को शिक्षक दिनेश सिंह के घर आग लग गई। आग में घर का मंदिर और गृहस्थी का सामान जल गया। नुकसान 20 लाख रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। यह घर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गोराबरिक इलाके में है। परिवार के सदस्य किचन और लॉबी के पास थे, तभी घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बालकनी, नीचे के कमरे और घर के पिछले हिस्से तक फैल गई। दिनेश सिंह ने बताया कि आग मंदिर में शॉर्ट सर्किट से लगी। पूजा के लिए रखे बच्चों के जेवर और अन्य सामान भी जल गया। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आग बुझाई और उसे आसपास के मकानों तक फैलने से रोका। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें