फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से कांस्टेबल घायल

सुल्तानपुर के पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल उपेंद्र कुमार रविवार सुबह करीब 11:15 बजे विभागीय कार्य से अपनी बाइक द्वारा कूरेभार थाने जा रहे थे। जब वे कूरेभार थानाक्षेत्र के बाबूगंज पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए और बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें