फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज महोत्सव में सजी महिलाएं, लोकगीतों पर थिरकीं; VIDEO

तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से शनिवार को रॉबर्ट्सगंज विवेकानंद सभागार में हरतालिका तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग कर तीज पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष रुबी प्रसाद और भाजपा नेता इशिका चौबे ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद तीज गीत, सामूहिक नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। महिलाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें