विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का पंचायत और नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली से मिलान कराया जाएगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की बैठक हुई।