फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग लदा ट्रैक्टर नहर पुलिया से नीचे गिरा, युवक की मौत, दो घायल; VIDEO

कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर शटरिंग लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर पुलिया के नीचे गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार बाबूलाल (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का दुद्धी सीएचसी में उपचार चल रहा है। ट्रैक्टर पर जाबर से बिल्डिंग शटरिंग लादकर बीजपुर की ओर ले जाई जा रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे डुमरडीहा में सामने खड़े वाहन के कारण चालक बगल से निकलने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसे में बाबूलाल (18) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें