फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: महंगाई के विरोध में सपाइयों ने उतारी लहसुन-प्याज की आरती

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर मंगलवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लहसुन, प्याज और सरसों के तेल की प्रतीकात्मक पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान दीपक और अगरबत्ती जलाकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरसों का तेल, लहसुन, प्याज और चीनी जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। बेरोजगारी के कारण आम जनता दोहरी मार झेल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें