फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: झिंगुरदह हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़, दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु जाम में फंसे

रेणुसागर (सोनभद्र)। झिंगुरदह स्थित पहाड़ी वाले प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार को दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नारियल चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, मंदिर परिसर में चल रहे 15 दिवसीय मेले में भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। संकरे रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लगने से महिला, बुजुर्ग और बच्चों समेत हजारों श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें