रॉबर्ट्सगंज सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को भैयादूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही पर्व को लेकर घरों में उत्साह का माहौल रहा। नगर के अंबेडकर नगर, रामसरोवर तालाब, सिविल लाइन रोड, बाइपास रोड, अकड़हवा पोखरा और शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने समूह में बैठकर विधि-विधान से भैया दूज का पूजन-अर्चन किया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और स्नेह प्रकट किया।