सदर विधानसभा क्षेत्र के तियरा स्थित ब्रह्म बाबा परिसर में गुरुवार को सनातन धर्म रक्षक पुरोहित सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे पुरोहितों का रामचरितमानस, अंग वस्त्र, शाल, शंख और जनेऊ देकर सम्मानित किया गया।