अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बृहस्पतिवार को छपका स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए वृहद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर एल्डर्ली (एनपीएचसीई) के तहत आयोजित शिविर में बुजुर्गों की बीपी, शुगर और आंखों समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक उपचार और परामर्श भी दिया।