यादव महासभा के संयोजन में बुधवार को स्थानीय टीसीडी मैदान में 16वां गोवर्धन पूजा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गाजीपुर से आए बाबा सुरेंद्र पंथी के प्रदर्शन और पहलवानों के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन में नेपाल के पूर्व मंत्री मातृका प्रसाद यादव मुख्य अतिथि और डॉ. रीना यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।