नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में विकास कार्यों और वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता को लेकर विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आठ सभासद सामूहिक इस्तीफा देने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। नोटरी शपथ पत्र के साथ डीएम को इस्तीफा सौंपते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों, टेंडर प्रक्रिया और आय-व्यय की विशेष जांच कराने की मांग की। प्रशासन की ओर से उन्हें आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।