चोपन थाना क्षेत्र के कोटा खास गांव के बीच स्थित देवस्थान के पास पीपल के पेड़ के नीचे बने एक पुराने कुएं में सोमवार की सुबह एक सुनील चेरो (30) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पानी में उतराया हुआ था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। गुजरात से दिवाली पर युवक घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।