फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में संपूर्ण समाधान दिवस में 437 शिकायतें, 60 का मौके पर निस्तारण

जिले की सातों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 437 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 60 का मौके पर निस्तारण किया गया। सिधौली तहसील में डीएम प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। यहां 161 शिकायतों में से 18 का निस्तारण किया गया। अन्य तहसीलों में सदर में 5, महोली में 3, बिसवां में 7, महमूदाबाद में 15, मिश्रिख में 6 और लहरपुर में 6 शिकायतों का निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों को एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचकर जांच करें। आईजीआरएस और लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े मामलों में भी लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें