सिधौली। खिड़कीपुरवा गांव निवासी रम्मा (65) का शव रविवार रात इनके खेत में बने हुए झोपड़ी के बाहर पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर निरीक्षण किया गया। मृतक के सिर में चोट पाई गई। उनके पुत्र सुंदर ने गांव के ही निवासी कुलदीप और रामू पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मृतक का पूर्व में इनसे ज़मीन और रास्ते को लेकर विवाद है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।