फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में मां ललिता के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सीतापुर में प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य स्थित मां ललिता देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप का ध्यान कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मां के श्रीचरणों में पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए शीश नवाया। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। मंदिर में आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती और ललिता सहस्रनाम का पाठ किया। वहीं, मंदिर स्थित प्राचीन हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। मां ललिता देवी के दर्शन के लिए सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में आचार्यों और भक्तों द्वारा पाठ का क्रम लगातार जारी रहा। इस दौरान प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने विधि-विधान से मां की आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंचामृत और प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्र के प्रथम दिन मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी गई। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, जिससे श्रद्धालु सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें