फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में लालकुर्ती में रास्ता बंद करने पर भड़के लोग, पीएसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

सीतापुर में लालकुर्ती मोहल्ले में सोमवार देर रात 11वीं वाहिनी पीएसी की ओर से खाली जमीन पर पिलर गाड़कर कंटीले तार लगाने की कार्रवाई शुरू होते ही मोहल्लेवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि निर्माण से उनका करीब 50 साल पुराना रास्ता बंद हो जाएगा। एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर वार्ता की और काम रुकवाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि इसके बाद भी रात में तार लगवा दिए गए। इसे लेकर लोगों में खासा नाराजगी व्याप्त है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें