फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

सीतापुर में ग्राम रोजगार सेवक संघ संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले करीब 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने, कर्मचारियों और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने तथा एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही ग्राम रोजगार सेवकों को कार्य जॉब चार्ट से जोड़ते हुए ग्राम विकास सहायक का पदनाम दिए जाने की मांग भी की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई के दौर में कम मानदेय पर परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से हड़ताल जारी है। इससे मनरेगा सहित संबंधित कार्य प्रभावित होने की बात भी कही गई। प्रदर्शन में पवन शुक्ला, जुबैर अहमद, रामचंद्र मिश्रा, विजय वर्मा, हारून सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें