फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्रावस्ती में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ शिक्षक एमएलसी निर्वाचन का मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले में पांच स्थानों पर मतदान कराया जा रहा है। 12 बजे तक 46.61 प्रतिशत वोट डाले गए है। कुछ स्थानों पर तो सुबह ही मतदाता पहुंच गए वहीं, कुछ मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, गिलौला में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के टेंट को निर्धारित दूरी पर लगवाने की मांग की। निर्वाचन का जायजा लेने के लिए डीएम व एसपी भ्रमणशील रहे। तुलसीपुर प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने निर्वाचन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। गिलौला प्रतिनिधि के अनुसार चुनाव व्यवस्था को परखने के लिए पहुंची डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डॉ. आरके मिश्रा व सतेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ यह मांग उठाई कि भारतीय जनता पार्टी का कैंप ब्लॉक मुख्यालय गेट सिर्फ मात्र 50 मीटर की दूरी पर लगा हुआ है इसे हटाया जाए। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया की जांच कर कर कार्रवाई की जा रही है। मानक के अनुसार ही सभी को अपना शिविर लगाने का निर्देश दिया। वहीं, भाजपा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम तिवारी व पूर्व जिला अध्यक्ष ओम मिश्रा ने कहा कि हमारा कैंप नियम विरूद्ध नहीं है हम इसे हटाने को तैयार नहीं है। सपा कार्यकर्ता बौखलाए हुए हैं क्योंकि उनके पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं बचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें