नगरपालिका परिषद के वार्ड 16 के सभासद एवं भाजपा के जिला मंत्री अनिल उपाध्याय और वार्ड के लोगों के बीच नाला निर्माण को लेकर विवाद हो गया। नगरपालिका में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। वहां से निकले सभासद को लोगों ने सड़क पर पकड़ते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और एक महिला उनका गिरेबान पकड़कर कोतवाली ले गए। पुलिस ने सभासद को छुड़ाया। लोगों का आरोप है कि सभासद ने महिलाओं को अपशब्द कहे, जबकि वार्ड सभासद का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने लोगों को उकसाकर उन पर जानलेवा हमला कराया है। दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।