शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सांविधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन कर उनके योगदान को याद किया। एसपी ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता का अधिकार देता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी और निष्पक्षता से कर्तव्य निभाने की अपील की। सभी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।