फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन कारोबार में 60 करोड़ रुपये का कारोबार, दोपहिया वाहनों की बिक्री 700 के पार पहुंचने का अनुमान

शाहजहांपुर। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में धनवर्षा हुई। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और सजावटी सामान तक की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। किसी ने परंपरा निभाने के लिए नए बर्तन खरीदे तो किसी ने निवेश के लिए सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण पसंद किए। ऑटोमोबाइल शोरूम में भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिलीवरी लेने वालों का तांता लगा रहा। शहर के सदर बाजार, बहादुरगंज और चौक सहित प्रमुख बाजारों को दुकानदारों ने आकर्षक ढंग से सजाया था। सुबह करीब दस बजे से ही खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते-होते बाजारों की सड़कें ग्राहकों से पट गईं। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी की। दुकानदारों के चेहरे पर भी ग्राहकों की भीड़ देखकर रौनक नजर आई। सराफा कारोबारियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन विक्रेताओं तक के यहां देर रात तक बिक्री होती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें