फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिए जाने का विरोध, कांग्रेस के नेताओं ने किया प्रदर्शन

दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लिए जाने और रिपोर्ट दर्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। टाउन हॉल के पास मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने की कोशिश को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान हुई। नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बावजूद पुलिस ने पुतला दहन नहीं होने दिया। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से घंटाघर तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। घंटाघर पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने जा रहे नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बंद करने की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, फुरकान कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, रफी उल हसन और तालिब खां समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें