फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

शाहजहांपुर जिले प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को रोजा मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर खरीद की प्रगति और किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान किसानों से सीधे संवाद कर धान बिक्री और भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में विभिन्न एजेंसियों के 220 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्र क्रियाशील हैं। जिले को 3.20 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 3340 किसानों से 23,774.409 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। किसानों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि शुरुआत में पंजीकरण सत्यापन में कुछ दिक्कतें आई थीं, लेकिन अब उनका समाधान हो गया है। वर्तमान में धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। पीएफएमएस के माध्यम से उपज का भुगतान भी मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों पर आवश्यक उपकरण और अभिलेख व्यवस्थित मिले। किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर भी संतोष जताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें