फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: अधिवक्ता के भाई की हत्या के ढाई माह बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, वकीलों में आक्रोश

शाहजहांपुर में अधिवक्ता के भाई की हत्या के ढाई माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की। चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में बताया गया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता अवनीश कुमार सिंह के भाई सुधीर कुमार सिंह की 30 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे गांव के ही बबलू, शिव शंकर और ओमपाल ने हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना खुदागंज में अपराध संख्या 216/26 के तहत बीएनएस की धारा 105 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अधिवक्ताओं के अनुसार, मामले का स्थानांतरण आठ सितंबर को थाना खुदागंज से थाना सिंधौली कर दिया गया था। इसके बावजूद करीब ढाई माह बीतने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार मिश्रा और महासचिव नंद किशोर अवस्थी सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें