फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: गुर्जर अकादमी ने पांच विकेट से जीता मैच, शाहजहांपुर किंग को हराया

शाहजहांपुर के कैंट स्थित शाह क्लब मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने शाहजहांपुर किंग की टीम को पांच विकेट से पराजित कर दिया। गुर्जर अकादमी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहजहांपुर किंग की टीम ने 205 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज यश कोहली ने 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली। मोहित सिंह ने 31 और कप्तान अनमोल यादव ने 14 रन बनाए। गुर्जर अकादमी के अनस अली और कबीर रजा ने चार-चार विकेट लेकर किंग की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी की टीम ने पांच विकेट खोकर 206 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। निहाल वर्मा ने नाबाद 51 रन और आर्यन सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर किंग की ओर से सौरभ सक्सेना ने तीन और आदित्य ने एक विकेट लिया। कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें