शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे पर मारपीट और धमकी के आरोप लगाए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ प्रवीण मलिक ने दोनों पक्षों से बातचीत की। वार्ता के बाद दोनों पक्ष तीन दिन में आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने पर सहमत हुए।