फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: आउटसोर्स सेवा निगम में डेटा फीडिंग कराने की मांग, संविदा कर्मियों ने एक्सईएन को दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर में विद्युत संविदा मजदूर वर्कर यूनियन की जलालाबाद इकाई ने बुधवार को अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह को ज्ञापन दिया। इसमें आउटसोर्स सेवा निगम में डेटा फीडिंग की मांग की गई। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होने से मीटर रीडरों को अपनी आजीविका और परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है। वे कई वर्षों से विद्युत निगम में सेवाएं देते आ रहे हैं। मीटर रीडिंग के कार्य से ही उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से सभी मीटर रीडरों का डेटा फीड कराया जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आलोक कुमार, अजयवीर सिंह, गोविंद सिंह, आरिफ खान, आलोक कुमार, शहजाद खान, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें