शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने नकबजनी के वांछित आरोपी राजेश उर्फ कमती को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी की गोली से सिपाही लवकुश भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एसपी सिटी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से चोरी का सामान और तमंचा बरामद हुआ।