फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम कराएगी भाजपा, निकाली जाएगी कलश यात्रा

Wed, 23 Sep 2026 06:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिले में सेवा, जागरूकता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक वैभव खन्ना ने बताया कि वडनगर से वाराणसी जाने वाली यात्रा एक अक्तूबर को शाहजहांपुर पहुंचेगी। यहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से सात अक्तूबर तक विभिन्न स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही लोगों को सामाजिक और राष्ट्रहित के मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतिम चरण में सात अक्तूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रेसवार्ता में नितेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें