उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित संतकबीरनगर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड, सेफ हाउस, चिकित्सालय, निर्धारित मार्गों और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।