वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रांतीय खंड खंड लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कराए गए सात सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की जांच होगी। सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने इस संंबंध में मुख्य अभियंता बस्ती को सड़कों के निर्माण व मरम्मत में गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। इस मामले में जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम को निर्देश दिए गए है कि दो सप्ताह के अंदर जांच कर अधीक्षण अभियंता के माध्यम से आख्या उपलब्ध कराया जाए।