राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को संतकबीरनगर में पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद राष्ट्रीय एकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, पुलिस कार्यालय में एएसपी सुशील कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रहित में कर्तव्य निभाने का संदेश दिया।