फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 पुलिसकर्मी बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, 60 व 90 दिन में निस्तारण के निर्देश पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 49 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ संवेदनशील, शालीन और सकारात्मक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें