फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बीघा जमीन हड़पने के लिए की गई छोटे भाई और मां की हत्या

बहजोई थाना पुलिस ने मां-बेटे की हत्या कर एक्सीडेंट का रूप देने वाली घटना का चौकाने वाला खुलासा किया है। आठ बीघा जमीन हड़पने के लिए बड़े भाई ने अपने दो पुत्रों के साथ लि कर छोटे भाई और अपनी मां की हत्या कर दी और हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव बहजोई-संभल मार्ग पर गांव भवन के निकट फेंक कर शवों पर ई-रिक्शा पलट दिया था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस की जांच घूमीं तो खुलासा हो गया। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। बता दें कि 11 सितंबर को बहजोई-संभल मार्ग पर गांव भवन के पास सड़क पर पलटे ई-रिक्शा से दबी एक बुजुर्ग महिला और एक युवक का शव मिला था। दोनों की पहचान 70 वर्षीय नेक्शी और उसके बेटे राकेश कुमार निवासी गांव करीमपुर थाना बहजोई के रूप में हुई थी। पुलिस ने हादसा मान कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। इसी बीच अलीगढ़ की रहने वाली महिला विमला देवी ने थाना बहजोई पहुंच कर पुलिस को हत्या की तहरीर दी थी और खुद को मृतक राकेश की पत्नी बताया। साथ ही बताया कि 11 सितंबर 2026 को उसके सगे जेठ किशनपाल व जेठ के बेटे अमित उर्फ मिंटू, संजीव निवासी ग्राम करीमपुर थाना बहजोई द्वारा पूर्व में उसके व उसके पति राकेश के साथ जमीनी विवाद के चलते उसके पति राकेश व सास नेक्शी की हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक राकेश की आठ बीघा जमीन हड़पने के लिए उसके भाई व भतीजों ने तकिया से मुंह दबा कर हत्या कर दी और हत्याकांड को हादसे का रूप देने के लिए शव बहजोई-संभल मार्ग पर गांव भवन के पास फेंक दिए और शवों पर ई-रिक्शा पलट दिया। तीनों हत्यारोपियों को थाना पुलिस ने आठ नवंबर को तड़के साढ़े तीन बजे करीब संभल मार्ग स्थित परतापुर यात्री शेड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त तकिया, ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। खुलासे करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक, एसआई रोहित कुमार व सोमपाल सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें