फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की ठांय-ठांय गाना गाने वाले गायक व अभिनेता अरुण बख्शी संभल पहुंचे

संभल। बॉलीवुड अभिनेता और गायक अरुण बख्शी रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लि पहुंचे। उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।अभिनेता ने जेन जी के बदलते व्यवहार, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और मौजूदा सामाजिक माहौल पर अपनी राय साझा की। बख्शी ने कहा कि आज के दौर में लड़ाई-झगड़ों के बजाय मोहब्बत और मुरव्वत की जरूरत है। कहा कि पहले लोगों में शांति और प्रेम था, पर अब सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग बढ़ गई है। भारत साधु-संतों का देश है, बख्शी ने एकता और प्रेम बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने नई पीढ़ी और कलाकारों को लाइक्स और कमेंट्स के पीछे न भागने की सलाह दी। बख्शी ने अपने काम और मेहनत को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बताया कि उन्होंने 298 गाने गाए हैं और 100 से अधिक हिंदी फिल्मों में चरित्र अभिनेता के रूप में काम किया है। उनके लोकप्रिय गाने दुनिया की ठांय-ठांय, तुन्ना तुन्ना तक-तक तुन्ना और आसमान को धरती पे लाने वाला चाहिए आज भी खूब सुने जाते हैं। ये गीत 35 साल बाद भी अलग-अलग मंचों पर इस्तेमाल होते हैं। उन्होंने बताया कि वह दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के साथ काम करना सबसे यादगार मानते हैं। उन्होंने दिलीप कुमार के साथ मजदूर और आग का दरिया जैसी फिल्मों में काम किया। बीआर चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने धृष्टद्युम्न की भूमिका भी निभाई थी। हाल ही में अक्तूबर में उन्होंने दिल्ली की अयोध्या की रामलीला में रावण का किरदार निभाया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अश्लीलता देखने वाले की आंखों में होती है। उन्होंने इंटरनेट और ओटीटी के दौर में बॉलीवुड को अकेले जिम्मेदार ठहराना गलत बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें