फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मंजिल से गिरकर महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ में रविवार शाम पहली मंजिल पर सफाई कर रही महिला अमरावती (42) का अचानक संतुलन बिगड़ गया। वह नीचे आंगन में जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि भर्ती करने के बाद काफी देर तक चिकित्सक ने उसे देखा तक नहीं और देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि, बाद में लोगों के समझाने पर परिजनों ने तहरीर वापस ले ली। मृतका के बड़े बेटे सुरजीत ने बताया कि उनकी मां अमरावती पत्नी सरंजीत रविवार शाम करीब सात बजे पहली मंजिल पर खाना बना रही थी। कमरे के आगे जाल नहीं लगा है। वहां सिर्फ छोटी सी बाउंड्री है। खाना बनाने के बाद वह भगौने से पानी डालकर सफाई कर रही थी। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आंगन में जा गिरी। हादसे में उनके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। आरोप है कि भर्ती करने के काफी देर बाद तक कोई चिकित्सक उन्हें देखने नहीं आया। रात करीब 12 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि, लोगों के समझाने पर तहरीर वापस ले ली। इसके बाद गांव में ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका अपने पीछे बेटे सुरजीत, विकास और विशाल व लवकुश को अकेला छोड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें