फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे युवक से टकराई बाइक, दो घायल

बहजोई रोड पर आंबेडकर पार्क के पास शनिवार रात सड़क पार कर रहे युवक से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार ललित और पैदल सड़क पार कर रहा युवक लकी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहल्ला संभल गेट निवासी ललित जोमैटो पर ऑर्डर का काम करते हैं। रविवार रात करीब दस बजे वह बाइक से बहजोई रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पैदल सड़क पार कर रहा लकी निवासी गांव मौलागढ़ अचानक उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार और लकी दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एक्सीडेंट की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर आई एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार किया गया था। लेकिन दोनों की हालत देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें