चंदौसी के कैथल गेट स्थित श्री देवी गंगा मंदिर में 17 दिवसीय माता श्री अन्नपूर्णा व्रत महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंदिर के महंत पंडित मनोज शर्मा और प्रवेश शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ माता अन्नपूर्णा का पंचामृत अभिषेक कर षोड्शोपचार पूजन किया। पंडित भूदेव शंखधार ने व्रत कथा सुनाते हुए कहा कि माता पार्वती ही सृष्टि के पालन के लिए अन्नपूर्णा स्वरूप में विराजमान हैं। माता अन्नपूर्णा का व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माता भक्तों को धन-धान्य, संपत्ति, संतान और सुख-सौभाग्य प्रदान करती हैं। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, रेखा, मधु, कुसुम, ऊषा, अर्चना, सर्वेश, लता, रीता और किरन आदि का सहयोग रहा।