फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजा में छाने लगा घना कोहरा, बढ़ी ठंडक

चंदौसी। फिजा में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इसी के साथ सुबह और शाम को काफी ठंड बढ़ गई है। सोमवार को तापमान अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिवाली के बाद से ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। लगातार मौसम में ठंड बढ़ रही है। सोमवार को सुबह के समय भी शहर के बाहरी इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। मुरादाबाद-आगरा हाईवे समेत ग्रामीण क्षेत्रो के मार्ग पर घना कोहरा छाने से यातायात प्रभावित रहा। सुबह सात बजे तक तो आलम ये था कि आगे चल रहा वाहन नजर नहीं आ रहा था। स्कूली बच्चों को घने कोहरे में स्कूल जाने में परेशानी हुई। वहीं बच्चे गरम कपड़े पहन कर स्कूल पहुंचे। नौ बजे के बाद कोहरा छंटने पर यातायात सुचारू हो सका। दिन में हल्की धूप भी खिली। जिससे बुजुर्ग पार्कों व छतों पर बैठ कर धूप सेकते दिखे। दिन ढलते ही मौसम में फिर से ठंडक हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें