फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मुठभेड़ में गोकशी का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

बड़गांव रोड पर लबकरी गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस देवबंद-बड़गांव मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। घायल बदमाश की पहचान मोहल्ला फौलादपुरा निवासी खालिद के रूप में हुई है। वह गोवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की। सीओ अमित सिंह ने बताया कि घायल आरोपी खालिद के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें