फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत; पहियों के नीचे आने से मौके पर गई जान

सहारनपुर जनपद में कलसिया चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव बुबका निवासी आशू (22) और अमित (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों चचेरे भाई बाइक से परचून का सामान लेने के लिए कलसिया आए थे। चौराहे के पास सहारनपुर की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से उछलकर डंपर के पहियों के नीचे जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था आशू आशू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। वहीं अमित मजदूरी करता था। अमित शादीशुदा था और उसका चार वर्षीय बेटा है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें