कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच उत्तराखंड से सहारनपुर पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने पुलिस लाइन में एसएसपी से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया को बयान देते हुए कहा कि मस्जिद टूटने से दिक्कत है तो पाकिस्तान-बांग्लादेश चले जाइए, रुपये हम दे देंगे। उत्तर प्रदेश में किसी की दादागिरी नहीं चलेगी। सभी को कानून का पालन करना पड़ेगा। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि कलक्ट्रेट अवैध गतिविधियों का अड्डा बन गया था। इसलिए कलक्ट्रेट की मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में एसएसपी ने बहादुरी का काम किया है, हम उनकी सराहना करते हैं। जिला प्रशासन को भी बधाई देते हैं, कि उन्होंने हिंदू समाज के सम्मान को लौटाने का काम किया।