फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सिद्धपीठ में शारदीय प्रथम नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मेला लगा

सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शारदीय प्रथम नवरात्र मेले का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के प्रति काफी गंभीर है। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी के आसपास के क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 100 करोड़ के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भैरवतंत्राचार्य संत सहजानंद जी महाराज, विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक नरेश सैनी, डीएम अरविंद चौहान, जिला पंचायत प्रशासक मांगेराम चौधरी, सीडीओ सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान लगे मेले में लोगों को खरीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें