एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्राची चौधरी का शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्राची ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना उसका अगला लक्ष्य है। ओलंपिक की तैयारियों में अभी से जुटी है। प्राची ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि गोल्ड मत खरीदो, तो हम बाहर से गोल्ड ले आए हैं। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को लगातार पूरा सहयोग मिल रहा है। खेल सुविधाओं और तैयारियों के लिए काफी सहारा मिलता है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।