फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण पर सियासी हलचल तेज, लगे विवादित होर्डिंग्स, सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले कई नेता नजरबंद

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर दौरे से पहले सरधना विधायक अतुल प्रधान को हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जबकि मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक को उनके आवास पर नजरबंद किया गया। बताया गया कि सपा का प्रतिनिधिमंडल मस्जिद प्रकरण को लेकर सहारनपुर पहुंचने वाला है। इससे पहले पुलिस ने नेताओं की आवाजाही रोकने के लिए कार्रवाई की। दोनों नेताओं के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। विवादित पोस्टर से भी गरमाया मामला इससे एक दिन पहले सहारनपुर शहर में ‘मुजफ्फरनगर दंगा’ का जिक्र वाला एक विवादित पोस्टर लगाए जाने की बात सामने आई थी। पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हटवा दिया। कलेक्ट्रेट मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सपा नेताओं की सक्रियता और पुलिस की कार्रवाई के बीच सहारनपुर में सियासी माहौल गरमाया हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें