फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने ई-रिक्शा को कुचला, महिलाओं समेत पांच घायल

शाहबाद में तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे शाहबाद-आसफपुर मार्ग पर तुरखेड़ा गांव के पास हुआ। बताया गया कि बंदार गांव निवासी कमला देवी और उनके यहां मेहमानदारी में आई लक्ष्मी शादी का सामान खरीदने के लिए ई-रिक्शा से शाहबाद जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई। हादसे में चतरपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक मदन सिंह भी घायल हो गए। वहीं, ई-रिक्शा में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दोनों निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराने चले गए। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें